Ayushmann Receives Threat: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देना वाला IT इंजिनियर गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे थे करोड़ों रुपये

आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देना वाला IT इंजिनियर गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे थे करोड़ों रुपये
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी वैभव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद स्टार्स ने अपनी अपनी सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं कई फिल्मी हस्तियों को धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच दिलजीत दोसांझ और अमिताभ बच्चन के बाद आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। अब खबरें आ रही है कि एक्टर्स को धमकी देने वाली आरोपी पकड़ा गया है।

मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु से आईटी इंजीनियर वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी वैभव मिश्रा (30) पर आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ऑडियो क्लिप भेजकर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। वैभव मिश्रा पेशेवर रूप से एक आईटी इंजीनियर है और बेंगलुरु में कार्यरत है। गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को बेंगलुरु से लेकर मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।

एक्टर्स को भेजे थे धमकी भरे मैसेज

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वैभव मिश्रा ने फिरौती मांगने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के नाम का सहारा लिया था। उसने खुद को इस गैंग से जुड़ा बताकर एक्टर्स को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजे थे। हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था, जिसमें आरोपी ने बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा करते हुए करोड़ों रुपये की मांग की थी। इसके कुछ समय पहले एक्टर तुषार कपूर को भी एक ऐसा ही ऑडियो मैसेज मिला था, जिसमें भेजने वाले ने खुद को 'हैरी बॉक्सर' बताया था।

Created On :  

Tags

Next Story