Ramayana Cast: सिर्फ रणबीर और यश नहीं 'रामायण' में इन 25 से ज्यादा कलाकारों ने किया काम, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टर यश की फिल्म रामायण लंबे इंतजार के बाद आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की ये बिग बजट फिल्म आते ही सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर शानदार रिव्यूज मिल रहे है। अगर आपने ये फिल्म अभी नहीं देखी है तो जान लिजिए कि, इसमें आपको कई मशहूर कलाकार देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म में 25 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगें। तो जान लेते हैं किस एक्टर ने कौन सा रोल प्ले किया है।
रणबीर बने श्री राम तो साई पल्लवी बनीं माता सीता
फिल्म रामायण में भगवान श्री राम का किरदार बॉलीवुड सुपरस्टर रणबीर कपूर ने निभाया है। वहीं भगवान श्री राम की पत्नी माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े -'रामायण' में 'राम' बन छाए एक्टर रणबीर कपूर, 'रावण' के किरदार में यश भी लगे कमाल, VFX पर फिदा हुए लोग
यश ने रावण, रवि ने लक्ष्मण और सनी ने निभाया हनुमान जी का रोल
कन्नड़ एक्टर यश ने रामायण में लंकापति रावण की भूमिका निभाई है। वहीं लक्ष्मण जी के रोल में रवि दुबे नजर आएंगे. जबकि सनी देओल ने हनुमाना जी का किरदार निभाया।
अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल
दिवंगत फिल्ममेकर रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक 'रामायण' में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभाई। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा के रोल में हैं। जबकि काजल अग्रवाल ने रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल निभाया। वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता रानी कैकेयी की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं शीबा चड्ढा, मंथरा के रोल में हैं।
यह भी पढ़े -सिर्फ रामायण ही नहीं, नवंबर में रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में, सनी देओल से लेकर आयुष्मान खुराना तक मचाएंगे धमाल
भरत, शत्रुघ्न, राजा जनक, विद्युतजिह्वा और भगवान शिव
भगवान शिव के रोल में मोहित रैना नजर आएंगे जो पहले ही इस रोल में टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' से अपनी छाप छोड़ चुके हैं। भगवान श्री राम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न के रोल में नितिश शर्मा और भरत जी के किरदार में मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे नजर आएंगे। वहीं राजा जनक की भूमिका राजीव कुमार निभा रहे हैं जबकि एक्टर विवेक ओबेरॉय ने शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्वा का किरदार निभाया है।
फिल्म में बाकी सितारे और उनके किरदार
शिशिर शर्मा- वशिष्ठ जी
आजिंक्य देओ-विश्वामित्र
मुकेश तिवारी- अगस्त्य
इंदिरा कृष्णन- रानी कौशल्या
सोनल झा- रानी सुमित्रा
अनुपम खेर- जटायू (वॉइस)
सोनिया बलानी- उर्मिला
रिया कपूर- मांडवी
सुरभी दास- श्रुतकीर्ति
हरिष ऊथमन- विभीषण
कुणाल कपूर- इंद्रदेव
सोहेल नैय्यर- सुग्रीव।
Created On :  
