Film Ramayana: पोस्ट-क्रेडिट सीन में छाए एक्टर सनी देओल, हनुमान के रोल में एंट्री देख एक्साइटेड हुए फैंस, दिए ऐसे रिएक्शन

पोस्ट-क्रेडिट सीन में छाए एक्टर सनी देओल, हनुमान के रोल में एंट्री देख एक्साइटेड हुए फैंस, दिए ऐसे रिएक्शन
फैंस को लंबे समय से 'रामायण' का इंतजार था। फाइनली कल 5 नबंवर को ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो फिल्म के पहले भाग की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी बड़ा सरप्राइज दे दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फैंस को लंबे समय से 'रामायण' का इंतजार था। फाइनली कल 5 नबंवर को ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो फिल्म के पहले भाग की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी बड़ा सरप्राइज दे दिया है। दरअसल, 'रामायण: पार्ट 1' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की झलक दिखाई गई है, जो फिल्म के अगले भाग में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म के इस खास सीन की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स से लेकर इंस्टाग्राम तक फैंस सनी देओल की एंट्री पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सनी देओल की एंट्री पर फैंस का रिएक्शन

फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल को जिस अंदाज में पेश किया गया है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने उनकी एंट्री की तारीफ करते हुए लिखा कि बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा, सनी देओल की आवाज में 'जय श्रीराम' और बजरंगबली के रूप में उनकी मौजूदगी ने पूरे सीन को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया। वहीं, एक दूसरे यूजर ने इसे बड़ा सरप्राइज बताते हुए लिखा कि भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की एंट्री शानदार थी। उनके मुताबिक, अभिनेता ने अपने स्वाभाविक जोश और ऊर्जा से इस दिव्य किरदार के प्रति दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। यूजर ने यह भी सवाल किया कि क्या इस सीन को देखकर दूसरे दर्शकों के भी रोंगटे खड़े हुए।

सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में पहली झलक सामने आने के बाद मेकर्स ने 'हनुमान चालीसा' भी रिलीज कर दी है। इस 'हनुमान चालीसा' में पांच लोकप्रिय गायकों की आवाज को एक साथ जोड़ा गया है। इसमें सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, कैलाश खेर, शंकर महादेवन और दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। इस खास प्रस्तुति ने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

Created On :  

Tags

Next Story