Matrubhumi Trailer: विवाद के महीनों बाद आखिरकार फिल्म के ट्रेलर को मिली मंजूरी, जानें कब रिलीज होगी सलमान की मातृभूमि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' असल में ईद के मौके पर 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। फिर इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया और उम्मीद थी कि फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में आएगी। लेकिन फिर इसकी रिलीज में अड़चन आ गई। खबरें आई की फिल्म की फिल्म की स्टोरी के कारण इसे मंजूरी नहीं मिल रही है। अब फिल्म के ट्रेलर को आखिरकार CBFC से मंजूरी मिल गई है।
यह भी पढ़े -संजय गुप्ता के निधन से सिनेमा जगत में शोक, रितेश और ऋतिक हुए भावुक, कहा- तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून, बिताया पल याद आता रहेगा
ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली
4 नवंबर 2026 को फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसकी अवधि 4 मिनट 43 सेकंड है।
जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
खबरों के मुताबिक, मेकर्स अब फिल्म की नई रिलीज तारीख पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए 20 नवंबर या 11 दिसंबर की तारीख पर चर्चा चल रही है। फिल्म को देशभर में सिनेमाघरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जियो स्टूडियोज के पास है। हालांकि, मेकर्स की ओर से नई रिलीज तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ये फिल्म साल 2020 में हुए चाइना और इंडिया के बीच के गलावन वैली क्लैश पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में हैं तो वहीं चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है।
Created On :  


