Ramayana Box Office Collection: 'रामायण' ने तोड़ा रणबीर की 'एनिमल' और यश की 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, पहले दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फैंस को लंबे समय से 'रामायण' का इंतजार था। फाइनली कल 5 नबंवर को ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था और फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त हुई थी। ऐसे में सभी को उम्मीद थी की फिल्म रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन करेगी। तो बता दें कि, फिल्म ने पहले दिन रणबीर की 'एनिमल' और यश की 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तो चलिए जानिए बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए पहला दिन कैसा रहा।
यह भी पढ़े -संजय गुप्ता के निधन से सिनेमा जगत में शोक, रितेश और ऋतिक हुए भावुक, कहा- तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून, बिताया पल याद आता रहेगा
जानें कैसी रही 'रामायण' की शुरुआत?
फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को देशभर में कुल 13,899 शो में दिखाया जा रहा है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी वर्जन ने 11,485 शो के जरिए 47.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, कन्नड़ में 701 शो से 7.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में 942 शो से 6 करोड़ रुपये और तमिल में 490 शो से 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। मलयालम वर्जन ने 281 शो के जरिए 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़े -बड़ी उम्मीदें, ठंडा कारोबार! बॉक्स ऑफिस पर पस्त रहा अक्टूबर, दो फिल्मों के भरोसे बची महीने की लाज
रणबीर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'एनिमल' थी। इसने रिलीज के पहले दिन 63.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। रामायण ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है और फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। वहीं साउथ सुपरस्टार यश की कई फिल्म केजीएफ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। यश की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' थी। इसने रिलीज के पहले दिन 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Created On :  

