Rise and Fall 2 Finale: शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल 2 के विनर, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल 2 के विनर, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
वीरेंद्र सहवाग के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' 6 हफ्ते चलने के बाद अब खत्म हो गया है। और शो को अपना विनर भी मिल गया है। शहजाद पूनावाला इसके विजेता बने हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वीरेंद्र सहवाग के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' 6 हफ्ते चलने के बाद अब खत्म हो गया है। इसमें 17 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। और शो को अपना विनर भी मिल गया है। शहजाद पूनावाला इसके विजेता बने हैं। उन्होंने ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की इनामी राशि जीती। 'नागिन 7' की प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि 'बिग बॉस 8' के विजेता गौतम गुलाटी तीसरे स्थान पर रहे है।

जानें कितनी मिली प्राइज मनी

शहजाद पूनावाला को 'राइज एंड फॉल 2' में इनामी राशि के तौर पर 35 लाख रुपये मिले हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह यह रकम बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर देंगे। इस रियलिटी शो का पहला सीजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था।

कितने नंबर पर हैं स्वरा भास्कर?

छह सप्ताह तक उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद, शहजाद पूनावाला 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता बने हैं। शहजाद की दोस्त स्वरा भास्कर चौथे स्थान पर रहीं, जबकि करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे।

हर्ष गुजराल ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का

'राइज एंड फॉल 2' में कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपनी कॉमेडी से खूब रंग जमाया। शो में पहुंचकर उन्होंने स्टेज पर एक-एक कंटेस्टेंट को रोस्ट किया। इतना ही नहीं, उन्होंने शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी अपने मजेदार अंदाज में रोस्ट किया। हर्ष के चुटीले अंदाज और मजेदार पंच सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

कौन थे शो के कंटेस्टेंट?

शो 'राइज एंड फॉल 2' के अन्य प्रतियोगी सिवेट तोमर, काजल राघवानी, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, करण पटेल, कायरा अनु, स्वरा भास्कर, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत, ऋषभ जयसवाल, जसवंत बोपन्ना, इरीना रुदाकोवा, सारा गुरपाल और सोनम मलिक थे।

Created On :  

Tags

Next Story