Celebs on Social Media: 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' पर सुहाना खान ने किया लिप-सिंक, शाहरुख खान ने ली चुटकी, किया मजेदार कमेंट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था। और ये गाना 'तू मिल जाए' म्यूजिक लवर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब खुद किंग खान भी इस गाने को लेकर हो रही चर्चा का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, सुहाना खान ने हाल ही में एक इवेंट के लिए तैयार होते हुए बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया। इसमें वह फिल्म के लेटेस्ट ट्रैक 'तू मिल जाए' को आसानी से गुनगुनाती नजर आ रही हैं। सुहाना के इस वीडियो पर शाहरुख खान ने भी मजेदार अंदाज में कमेंट किया।
शाहरुख ने बेटी की ली चुटकी
लिरिक्स को खूबसूरती से गाने के काबिलियत पर कमेंट करते है शाहरुख खान ने लिखा है, 'तुम्हें लिरिक्स कैसे याद हैं मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था क्योंकि एड बहुत तेज़ गाते हैं । उनका यह मजेदार कमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सुहाना के इस वीडियो और शाहरुख खान के मजेदार कमेंट ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है।
यह भी पढ़े -संजय गुप्ता के निधन से सिनेमा जगत में शोक, रितेश और ऋतिक हुए भावुक, कहा- तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून, बिताया पल याद आता रहेगा
कब रिलीज होगी 'किंग'
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :  


