Famous Playback Singer: परिवार के साथ मां कामाख्या के दरबार पहुंचे अरिजीत सिंह

परिवार के साथ मां कामाख्या के दरबार पहुंचे अरिजीत सिंह
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह शनिवार को अपने परिवार के साथ असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

भास्कर ब्यूरो, गुवाहाटी। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह शनिवार को अपने परिवार के साथ असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। अरिजीत को मंदिर परिसर में देखते ही प्रशंसकों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। खास बात यह रही कि अरिजीत किसी वीआईपी अंदाज में नहीं, बल्कि आम श्रद्धालु की तरह मंदिर पहुंचे।

दर्शन से पहले उन्होंने मंदिर के पास स्थित दुकान से अगरबत्ती और पूजा की सामग्री खरीदी। इसके बाद परिवार के साथ मंदिर में प्रवेश कर मां के दर्शन किए। इस दौरान प्रशंसक अपने पसंदीदा गायक की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। अरिजीत ने भी प्रशंसकों से मुस्कुराकर मुलाकात की और कई लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

बता दें कि अरिजीत इन दिनों परिवार के साथ पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर हैं। इससे पहले 5 नवंबर को वह असम के कार्बी आंगलोंग जिले के बोकोलियाघाट में भी रुके थे। वहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं।

Created On :  

Tags

Next Story