Diwali Wishes From Celebrities: बिग बी ने भगवान से मांगी दुआ, प्रियंका-सिद्धार्थ से रजनीकांत तक ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

बिग बी ने भगवान से मांगी दुआ, प्रियंका-सिद्धार्थ से रजनीकांत तक ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं
दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई इस त्योहार को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने भी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देशभर में आज दिवाली का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से लेकर कई सितारों ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए किसने क्या कहा।

अमिताभ बच्चन ने मांगी दुआ

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी दिवाली के मौके पर अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस खास त्योहार पर माफी, आभार और जीवन में शांति के महत्व पर बात की। अभिनेता ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अमिताभ ने लिखा, 'सबको दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं और आज चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा सदा हमारे चारों तरफ हमें घेरे रहे।'


रजनीकांत ने घर के बाहर फैंस को दी बधाई

सुपरस्टार रजनीकांत ने दिवाली के मौके पर चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों का अभिवादन किया। अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आप सभी को प्यार, हंसी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं।'


रकुल प्रीत ने जैकी भगनानी संग मनाई दिवाली

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति जैकी भगनानी के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आखिरकार दिवाली वाली फीलिंग आ ही गई। आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती संग साझा की तस्वीरें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी दिवाली के मौके पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को इस दिवाली की कैमरा रोल की कुछ पसंदीदा यादें बताया। इसके साथ ही प्रियंका ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

सारा अली खान

एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अपने भाई बहनों के साथ दिवाली मनाई।

यह भी पढ़े -दिवाली पर सूखी तुलसी से जुड़े करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में होगी धन-धान्य की बरसात!

करीना कपूर

करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह एक गेम खेलती हुई नजर आईं। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को शुभकामना देते हुए लिखा, 'सभी को दिवाली की बधाई।'


मृणाल ठाकुर

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपने फैंस और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद ने दिल छू लेने वाला एक किस्सा साझा किया कि कैसे दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही एक साल की बच्ची की जान बचाने में मदद करना उनके लिए दिवाली का सबसे खास तोहफा बन गया। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में, सूद ने बताया कि 90 साल की एक दादी उनके पास आईं और अपनी पोती राधिका की जान बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि बच्ची की सर्जरी सफल रही। साथ ही, उन्होंने अस्पताल, डॉक्टर और पूरी मेडिकल टीम का आभार भी जताया।


Created On :  

Tags

Next Story