Share Market: दिवाली पर खुलेगा शेयर बाजार, मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों को मिलेगा कमाई का मौका, जानिए खुलने का शुभ समय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व रोशनी, खुशियों और मां लक्ष्मी की पूजा का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। साथ ही यह दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए भी खास महत्व रखता है। वहीं हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के शुभ अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निवेशकों को कुछ समय के लिए शेयर खरीदने और बेचने का मौका मिलेगा।
खास बात यह है कि दिवाली के दिन रविवार भी है यानि कि छुट्टी का दिन। लेकिन आज सामान्य कारोबार बंद रहने के बावजूद NSE और BSE में विशेष ट्रेडिंग सेशन आयोजित होगा। आइए जानते हैं मुहूर्त ट्रेडिंग किस दिन होगी, बाजार कितने बजे खुलेगा और कितने बजे तक कारोबार किया जा सकेगा।
दिवाली 2026 पर किस दिन होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?
दिवाली के अवसर पर रविवार, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ने इस विशेष ट्रेडिंग सेशन की तारीख तय कर दी है। हालांकि, इस दिन शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह पूरे समय कारोबार नहीं होगा। निवेशकों को केवल निर्धारित समय के लिए ही ट्रेडिंग करने का मौका मिलेगा।
एक्सचेंज की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्य ट्रेडिंग सेशन दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक चलेगा।
यह भी पढ़े -BMW F 450 GS Sport भारत में लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, एक्स-शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपए
कितने बजे खुलेगा शेयर बाजार और कब तक होगा कारोबार?
मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार का समय सामान्य दिनों से अलग रखा गया है। निवेशकों को ट्रेडिंग शुरू होने से पहले प्री-ओपन सेशन में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
ब्लॉक डील का समय: दोपहर 1.50 बजे से 2.05 के बीच।
प्री-सेशन दोपहर बाद 2.05 बजे से 2.20 बजे के बीच।
क्लोजिंग सेशन (नॉन-सीएएस) 3.30 बजे से 3.50 के बीच।
क्लोजिंग सेशन (CAS) 3.35 बजे से 3.50 के बीच।
पोस्ट-क्लोजिंग सेशन 3.50 बजे से 4 बजे के बीच।
यह भी पढ़े -Hero Xtreme 125R Stealth Edition भारत में हुई लॉन्च, मिलेंगे TFT डिस्प्ले और TPMS जैसे एडवांस फीचर्स, कीमत 1.16 लाख रुपए
क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग?
मुहूर्त ट्रेडिंग शेयर बाजार में दिवाली के अवसर पर आयोजित होने वाला एक विशेष ट्रेडिंग सेशन है। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली से नए संवत यानी नए कारोबारी साल की शुरुआत मानी जाती है। इसी वजह से शेयर बाजार में भी नए संवत की शुरुआत मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ की जाती है। मान्यता है कि दिवाली के शुभ मुहूर्त में निवेश या कारोबार शुरू करने से सालभर आर्थिक तरक्की और खुशहाली बनी रहती है। इसी विश्वास के चलते कई निवेशक इस दिन प्रतीकात्मक रूप से शेयर खरीदते हैं। वहीं कुछ निवेशक लंबे समय के लिए अच्छे शेयरों में निवेश की शुरुआत भी करते हैं।
Created On :  

