Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 718 अंकों की तेजी, निफ्टी 23200 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मजबूत घरेलू और वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (02 नवंबर 2026, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 718.71 अंकों यानि कि 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,178.24 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 169.2 अंक या 0.73 प्रतिशत उछलकर 23,222.30 के स्तर पर खुला।
Created On :  
Next Story
