Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 345 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22680 के नीचे खुला

सेंसेक्स में 345 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22680 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 345.23 अंक गिरकर 73253.44 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 71.75 अंक गिरकर 22678.00 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (28 अक्टूबर 2026, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 345.23 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत गिरकर 73253.44 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 71.75 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत गिरकर 22678.00 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एलएंडटी, एक्सिस बैंक, मारुति और पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले बुधवार की सुबह 4 महज 4 पैसे की ​बढ़त देखने को मिली और यह 95.08 प्र​ति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 95.16 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (27 अक्टूबर 2026, मंगलवार) शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 225.19 अंक यानि कि 0.31 प्रतिशत गिरकर 73,381.56 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 61.80 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत गिरकर 22,691.40 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 0.01 अंक यानि कि 8.08 प्रतिशत गिरकर 73,598.67 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.45 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत गिरकर 22,749.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :  

Tags

Next Story