Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 133 अंक टूटा, निफ्टी 22530 के नीचे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (26 अक्टूबर 2026, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 133.79 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72990.04 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 75.60 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत गिरकर 22524.40 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, एशियन पेंट, टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, टाइटन और हिन्दुस्तान यूनिलिवर के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 6 कंपनियों शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें कोटक बैंक, सनफार्मा, अडाणी पोर्ट्स और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले सोमवार की सुबह कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 94.93 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 94.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 503 अंक यानि कि 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,752 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 68 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत बढ़कर 22,755 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 125.56 अंक यानि कि 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,123.83 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 87.65 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत गिरकर 22,600.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :  
