Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 93 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23140 से नीचे खुला

सेंसेक्स में 93 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23140 से नीचे खुला
आज सेंसेक्स 93.70 अंक गिरकर 74,635.57 पर खुला। वहीं, निफ्टी 12.35 अंक गिरकर 23,133.80 पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (19 अक्टूबर 2026, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 93.70 अंक यानि कि 0.13 प्रतिशत गिरकर 74,635.57 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.35 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत गिरकर 23,133.80 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1168 शेयरों में तेजी आई, वहीं 1394 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 225 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, श्रीराम फाइनेंस, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क सूचकांक मजबूत स्थिति में कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 874.88 अंक यानि कि 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,604.15 पर था और निफ्टी 153.75 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,299.90 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले सोमवार की सुबह 9 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 94.86 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 35.91 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,351.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36.15 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,033.50 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 413.66 अंक यानि कि 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,729.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 148.80 अंक यानि कि 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,146.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   19 Oct 2026 10:23 AM IST

Tags

Next Story