Share Market Closing Bell: भारी गिरावट पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक टूटा, निफ्टी 22890 के नीचे आया

भारी गिरावट पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक टूटा, निफ्टी 22890 के नीचे आया
आज सेंसेक्स 876.37 अंक गिरकर 73,852.90 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 257.20 अंक गिरकर 22,888.9 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (19 अक्टूबर 2026, सोमवार) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 876.37 अंक यानि कि 1.17 प्रतिशत गिरकर 73,852.90 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 257.20 अंक यानि कि 1.11 प्रतिशत गिरकर 22,888.95 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में 2925 शेयरों में गिरावट आई, वहीं करीब 1163 शेयरों में तेजी रही, जबकि 181 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू स्टील, आयशर मोटर्स, एसबीआई, एलएंडटी और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की कंपनियों में 30 में से 25 के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और हिन्दुस्तान यूनिलिवर के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स, एलएंडटी और इंडिगो के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले सोमवार को इसमें मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 94.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 94.86 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते सत्र में रुपया 94.95 पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 93.70 अंक यानि कि 0.13 प्रतिशत गिरकर 74,635.57 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 12.35 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत गिरकर 23,133.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते सत्र (16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 413.66 अंक की तेजी के साथ 74,729.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 148.80 अंक की तेजी के साथ 23,146.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   19 Oct 2026 3:35 PM IST

Tags

Next Story