Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 460 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22690 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (22 अक्टूबर 2026, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 460.30 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,249.39 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 123.70 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,687.65 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 2670 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं 1323 शेयरों में तेजी आई, जबकि 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, HDFC लाइफ, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, सिप्ला, एसबीआई, बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें रिलायंस, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, ट्रेंट, एशियन पेंट, इन्फोसिस, आईटीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा और एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले गुरुवार को 36 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 94.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 94.47 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 94.78 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 366.36 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73343.33 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 123.60 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22687.75 के स्तर पर खुला था।
बीते कारोबारी दिन (21 अक्टूबर 2026, बुधवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन शाम को यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 143.21 अंक यानि कि 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,709.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 77.60 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,811.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :  
