Sona- Chandi Ka Bhav: करवाचौथ से पहले गिर गया सोने का भाव, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन (22 अक्टूबर 2026, गुरुवार) एक बार फिर वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में सोना- चांदी (Gold- Silver) कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान, रुपए की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक गोल्ड के रेट में करीब 1,230 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव भी करीब 5,340 रुपए प्रति किलोग्राम तक घट गया है।
ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,33,050 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,150 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,045 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,895 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,44,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,895 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,045 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,895 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,045 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,44,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 5,340 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,04,170 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   22 Oct 2026 12:33 PM IST












