Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में फिर लगी आग, क्या महंगा होने वाला है पेट्रोल- डीजल? जानिए प्रमुख शहरों के रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। हर दिन इसकी कीमतें आसमान की ओर बढ़ रही है और अब यह 111 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची हैं। चूंकि, भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है, ऐसे में इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol- Diesel Price) पर पड़ता है। यही कारण है कि, जिस तरह क्रूड आयल के रेट बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले समय में देश में ईंधन के रेट में इजाफा हो सकता है।
फिलहाल, बात करें आज (22 अक्टूबर 2026, गुरुवार) की तो, देश की सरकारी तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
यह भी पढ़े -Bajaj Pulsar N250SS नए लुक के साथ हुई लॉन्च, इसमें हैं 6 गियर्स और Type-C Port जैसे कई फीचर्स
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज के पेट्रोल-डीजल के लेटेटस रेट...
शहर का नाम | पेट्रोल के रेट | डीजल के रेट |
गुड़गांव | 102.97 रुपए प्रति लीटर | 95.64 रुपए/ लीटर |
नोएडा | 101.96 रुपए प्रति लीटर | 95.44 रुपए/ लीटर |
बैंगलोर | 111.68 रुपए प्रति लीटर | 99.56 रुपए/ लीटर |
भुवनेश्वर | 108.97 रुपए प्रति लीटर | 100.68 रुपए/ लीटर |
चंडीगढ़ | 101.54 रुपए प्रति लीटर | 89.47 रुपए/ लीटर |
हैदराबाद | 116.15 रुपए प्रति लीटर | 104.23 रुपए/ लीटर |
जयपुर | 113.19 रुपए प्रति लीटर | 98.25 रुपए/ लीटर |
लखनऊ | 101.86 रुपए प्रति लीटर | 95.36 रुपए/ लीटर |
तिरुवनंतपुरम | 115.49 रुपए प्रति लीटर | 104.40 रुपए/ लीटर |
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (22 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 111.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 110.38 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   22 Oct 2026 11:23 AM IST














