Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा, निफ्टी 22600 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) आज (23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 125.56 अंक यानि कि 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,123.83 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 87.65 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत गिरकर 22,600.00 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में निफ्टी 50 के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट श्रीराम फाइनेंस, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अडानी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील और जियो फाइनेंशियल में रही। इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स, इंफोसिस, टीसीएस और मारुति सुजुकी के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए।
सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, टेक महिन्द्रा, भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडिगो और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इटरनल, एलएंडटी, रिलायंस, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले शुक्रवार को 12 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 94.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 94.47 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 503 अंक यानि कि 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,752 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 68 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत बढ़कर 22,755 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (22 अक्टूबर 2026, गुरुवार) बाजार की शरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को भी यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 460.30 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,249.39 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 123.70 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,687.65 पर बंद हुआ था।
Created On :  
