Share Market Closing Bell: सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी 22750 के नीचे आया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (27 अक्टूबर 2026, मंगलवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 0.01 अंक यानि कि 8.08 प्रतिशत गिरकर 73,598.67 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.45 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत गिरकर 22,749.75 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में लगभग 2807 शेयरों में तेजी आई, वहीं 1334 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 179 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, भारती एयरटेल, ट्रेंट, बीएसई लिमिटेड और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एसबीआई, कोल इंडिया, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें भारती एयरटेल, ट्रेंट, मारुति, पावरग्रिड, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर रहे। दूसरी ओर 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एसबीआई, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एशियन पेंट, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले मंगलवार को 7 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.16 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सोमवार रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 95.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 225.19 अंक यानि कि 0.31 प्रतिशत गिरकर 73,381.56 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 61.80 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत गिरकर 22,691.40 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (26 अक्टूबर 2026, सोमवार) शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 482.92 अंक की बढ़त के साथ 73,606.75 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 153.20 अंक की बढ़त के साथ 22,753.20 पर बंद हुआ था।
Created On :  
