Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम

कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम
आज (27 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 109.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। फिलहाल, इसमें मामूली गिरावट देखी गई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (27 अक्टूबर 2026, सोमवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज के पेट्रोल-डीजल के लेटेटस रेट...

शहर का नाम

पेट्रोल की कीमत

डीजल की कीमत

गुड़गांव

102.97 रुपए प्रति लीटर

95.64 रुपए प्रति लीटर

नोएडा

101.96 रुपए प्रति लीटर

95.44 रुपए प्रति लीटर

बैंगलोर

111.68 रुपए प्रति लीटर

99.56 रुपए प्रति लीटर

भुवनेश्वर

108.97 रुपए प्रति लीटर

100.68 रुपए प्रति लीटर

चंडीगढ़

101.54 रुपए प्रति लीटर

89.47 रुपए प्रति लीटर

हैदराबाद

116.15 रुपए प्रति लीटर

104.23 रुपए प्रति लीटर

जयपुर

113.19 रुपए प्रति लीटर

98.25 रुपए प्रति लीटर

लखनऊ

101.86 रुपए प्रति लीटर

95.36 रुपए प्रति लीटर

पटना

113.37 रुपए प्रति लीटर

99.36 रुपए प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम

115.49 रुपए प्रति लीटर

104.40 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़े -Hyundai Bayon SUV भारत में AI फीचर के साथ हुई लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपए से शुरू

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते सोमवार के मुकाबले गिरावट देखने का मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (27 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 109.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 109.98 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :  

Tags

Next Story