Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में मामूली राहत, जानिए सप्ताह के पहले दिन कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के दाम

कच्चे तेल की कीमत में मामूली राहत, जानिए सप्ताह के पहले दिन कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के दाम
आज (26 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 109.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार 100 डॉलर के पार बनी हुई हैं। बीत सप्ताह यह कीमतें 114 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंची थीं। फिलहाल, सप्ताह के पहले दिन इनमें कुछ राहत देखने को मिली है और रेट 109 डॉलर तक आ गया है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (26 अक्टूबर 2026, सोमवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। तिरुवनंतपुरम में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.49 रुपए और डीजल के लिए 104.40 रुपए चुकाना होंगे। नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है और हैदराबाद में पेट्रोल 116.15 रुपए और डीजल 104.23 रुपए प्रति लीटर है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते शुक्रवार के मुकाबले गिरावट देखने का मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (26 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 109.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 114.52 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :  

Tags

Next Story