Sona- Chandi Ka Bhav: इस सप्ताह सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, चांदी का भाव भी 15 हजार तक टूटा, क्या यही है खरीदारी का सही समय?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी के कारण वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में सोना- चांदी (Gold- Silver) कीमतों में गिरावट बनी हुई है। इस पूरे हफ्ते को देखा जाए तो दोनों ही धातुएं सस्ती हुई हैं और इसका फायदा त्योहारी सीजन में ग्राहकों को मिल सकता है। आज (24 अक्टूबर 2026, शनिवार) भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,500 रुपए से कम है। वहीं चांदी का भाव भी 1,96,600 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे है।
यदि सप्ताह की शुरुआत यानि कि सोमवार से आज के रेट की तुलना करें तो यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 6,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की कमी आई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाले सिल्वर के रेट में 15,400 रुपए तक की बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आज के लेटेस्ट रेट जान लीजिए।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,616 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,466 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,516 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,466 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,516 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,466 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,616 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,516 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें पूरे हफ्ते के दौरान करीब 15,400 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,96,570 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :  
