Sona- Chandi Ka Bhav: त्योहारी सीजन में सोना- चांदी की कीमतें हुईं धड़ाम, 2 लाख रुपए के नीचे पहुंचा सिल्वर का भाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन के बीच दोनों धातुओं में आई इस कमी का फायदा खरीदार उठा सकते हैं। बात करें आज (23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) की तो सिल्वर का भाव 2 लाख रुपए के नीचे आ गया है और इसमें करीब 5480 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखी गई है। वहीं, खबर लिखे जाने तक गोल्ड के रेट में करीब 1270 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है।
ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,30,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,497 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,347 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,397 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,347 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,497 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,347 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,497 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,397 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 5,480 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,94,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :  
