Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी का भाव भी टूटा, त्योहारी सीजन में खरीदारी का अच्छा मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ से दो दिन पहले एक बार फिर से भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में यदि आप खरीदारी का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि बीते सप्ताह में भी लगातार दोनों धातुओं के दाम गिरे हैं। खबर लिखे जाने तक आज (27 अक्टूबर 2026, मंगलवार) गोल्ड के रेट में करीब 660 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमत में 3,260 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई।
ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई हैं। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,870 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,964 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,814 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,770 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,864 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,814 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,870 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,964 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,814 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,870 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,964 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,770 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,864 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते सोमवार के मुकाबले करीब 3,260 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,93,150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :  
