Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 352 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22700 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (28 अक्टूबर 2026, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 352.64 अंक यानि कि 0.48 प्रतिशत गिरकर 73,246.03 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.90 अंक यानि कि 0.22 प्रतिशत गिरकर 22,698.85 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 2178 शेयरों में तेजी आई, वहीं 1957 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 185 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल्स, L&T, ट्रेंट, SBI लाइफ इंश्योरेंस और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें रिलायंस, इन्फोसिस, टेक महिन्द्रा, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 9 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एलएंडटी, ट्रेंट, एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडिगो और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले बुधवार को महज 11 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.08 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 95.16 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 345.23 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत गिरकर 73253.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 71.75 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत गिरकर 22678.00 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (27 अक्टूबर 2026, मंगलवार) शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 0.01 अंक यानि कि 8.08 प्रतिशत गिरकर 73,598.67 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.45 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत गिरकर 22,749.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :  
