Share Market Opening Bell: मामूली बढ़त पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 71 अंक चढ़ा, निफ्टी 22900 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 71.45 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,222.49 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.75 अंक यानि कि 0.12 प्रतिशत चढ़कर 22,964.50 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1,086 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1,221 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी 50 की कंपनियों में ट्रेंट, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा और इंडिगो के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर कोल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी एंटरप्राइजेस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें ट्रेंट, इन्फोसिस, इंडिगो, सनफार्मा, टेक महिन्द्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एसबीआई, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले शुक्रवार की सुबह महज 4 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.21 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार को भारतीय रुपया 95.25 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 905.01 अंक यानि कि 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,151.04 पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी 237.90 अंक यानि कि 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,936.75 पर बंद हुआ था।
Created On :  
