Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 595 अंकों की तेजी, निफ्टी 23580 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (03 नवंबर 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 595.87 अंकों यानी कि 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 76288.65 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 141.45 अंक यानी कि 0.60 प्रतिशत उछलकर 23582.25 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिन्दुस्तान यूनिलिवर और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें सनफार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और कोटक बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपन सेशन में प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 594 अंक यानि कि 0.79 प्रतिशत बढ़कर 76,287 पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 142 अंक यानि कि 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,579 पर पहुंच गया था।
बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले मंगलवार की सुबह इसमें 21 पैसे की मजबूत देखने को मिली और यह 94.69 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 94.89 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (02 नवंबर 2026, सोमवार) शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 718.71 अंकों यानी कि 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,178.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 169.2 अंक यानी कि 0.73 प्रतिशत उछलकर 23,222.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,233.25 अंकों यानी कि 1.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,692.78 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 387.70 अंक यानी कि 1.68 प्रतिशत उछलकर 23,440.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :  
