न्यू एडवेंचर बाइक: Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, दमदार 750cc इंजन और क्रूज कंट्रोल से होगी लैस, जानिए खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी बहुप्रतीक्षित एडवेंचर मोटरसाइकल Himalayan 750 को भारत में पेश कर दिया है। इसे लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा था। वहीं अब इसे कंपनी ने पूरी तरह रिवील कर दिया है। यह बाइक कंपनी की मौजूदा Himalayan 450 से बड़ी और ज्यादा पावरफुल है। खास बात यह है कि इसमें 750cc का नया ट्विन-सिलेंडर इंजन, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
रॉयल एनफील्ड ने Himalayan 750 को पांच रंगों में दिखाया है। इनमें एंटार्कटिक सिल्वर, साइबेरिया व्हाइट, वाइकिंग ब्रॉन्ज, टेक्टोनिक ब्लैक और एजटेक ग्रीन शामिल हैं। कंपनी इसमें दो तरह के व्हील विकल्प भी देगी। कुछ वेरिएंट में अलॉय व्हील मिलेंगे, जबकि दूसरे वेरिएंट में क्रॉस-स्पोक व्हील दिए जाएंगे। आइए जानते हैं इस बाइक की खूबियां...
यह भी पढ़े -Toyota Innova Hycross Facelift इंडोनेशिया में हुई लॉन्च, नए लुक के साथ मिली 12.3 इंच की बड़ी स्क्रीन और 360 डिग्री कैमरा
Royal Enfield Himalayan 750 में क्या खास?
रॉयल एनफील्ड की नई Himalayan 750 कंपनी की एडवेंचर मोटरसाइकल रेंज में सबसे ऊपर रखी जाएगी। इस मोटरसाइकल में पहले की हिमालयन बाइक्स के मुकाबले बड़ा फ्यूल टैंक, नया बॉडी डिजाइन और ऊंचा फ्रंट लुक देखने को मिलता है। इसका डिजाइन काफी हद तक पुरानी हिमालयन सीरीज की पहचान को बरकरार रखता है, लेकिन इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं।
Himalayan 750 में क्रूज कंट्रोल दिया गया है। यह रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकलों में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके अलावा बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और TPMS यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया जाएगा। बाइक में LED लाइटिंग और मोबाइल चार्ज करने के लिए USB टाइप-C पोर्ट भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही विंडस्क्रीन को अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट करने की सुविधा भी मिलेगी।
Royal Enfield Himalayan 750: फीचर्स और हार्डवेयर
फीचर्स की बात करें तो Himalayan 750 में गोल आकार का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले Himalayan 450 में मिलने वाले सिस्टम जैसा होगा। इसकी मदद से राइडर को बाइक से जुड़ी जरूरी जानकारियां मिलेंगी। इसके अलावा स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है।
नई Himalayan 750 में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। इसके फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। खास बात यह है कि आगे के सस्पेंशन में जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जा सकेगा। पीछे के सस्पेंशन में भी प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा मिलेगी। ब्रेकिंग के लिए बाइक के अगले पहिये में डबल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
यह भी पढ़े -Hyundai Creta 2027 की टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट, नए डिजाइन और दमदार हाइब्रिड इंजन के साथ होगी लॉन्च!
Royal Enfield Himalayan 750: इंजन और पावर
इस बाइक में नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह इंजन दो सिलेंडर वाला होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इंजन करीब 55 से 60 हॉर्सपावर की पावर और लगभग 60 से 65Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इंजन की आधिकारिक पावर और टॉर्क की पूरी जानकारी जारी नहीं की है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।
भारत में कब होगी लॉन्च?
रॉयल एनफील्ड Himalayan 750 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 नवंबर 2026 से शुरू होने वाले EICMA मोटरसाइकल शो में पेश करने की तैयारी में है। इसके बाद भारत में इसे नवंबर 2026 के आखिरी सप्ताह में होने वाले Motoverse कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.50 लाख रुपए से 5 लाख रुपए के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Created On :  

