न्यू बाइक: Hero Xtreme 125R Stealth Edition भारत में हुई लॉन्च, मिलेंगे TFT डिस्प्ले और TPMS जैसे एडवांस फीचर्स, कीमत 1.16 लाख रुपए

Hero Xtreme 125R Stealth Edition भारत में हुई लॉन्च, मिलेंगे TFT डिस्प्ले और TPMS जैसे एडवांस फीचर्स, कीमत 1.16 लाख रुपए
नई बाइक Midnight Black कलर और Pearl Red एक्सेंट्स के साथ देशभर की हीरो डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में अपनी पॉपुलर स्पोर्टी बाइक Hero Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है। नई बाइक में 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इस बाइक में सेफ्टी और राइडिंग को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया है। नई बाइक Midnight Black कलर और Pearl Red एक्सेंट्स के साथ देशभर की हीरो डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। Hero Xtreme 125R Stealth Edition की एक्स-शोरूम कीमत 1,16,250 रुपए रखी गई है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां...

Hero Xtreme 125R Stealth Edition में क्या खास?

इस बाइक के स्टेल्थ एडिशन को कंपनी ने नए Midnight Black कलर में पेश किया है। इसके साथ Pearl Red कलर के आकर्षक टच दिए गए हैं, जो बाइक को ज्यादा स्पोर्टी और दमदार लुक देते हैं। इसके अलावा इसमें कलरफुल अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। हालांकि, बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस नए एडिशन में सबसे खास फीचर टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS है। यह सिस्टम बाइक के टायरों में हवा के दबाव की जानकारी देता है। कंपनी का दावा है कि स्पोर्टी 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में TPMS फीचर देने वाली यह पहली बाइक है।

नई Hero Xtreme 125R Stealth Edition में 4.2 इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इसकी मदद से स्मार्टफोन को बाइक से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट और SMS नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा इसमें म्यूजिक कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है।

नई बाइक में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं, जिनमें Rain, Road और Sport शामिल हैं। इसके अलावा बाइक में क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से Hero Xtreme 125R Stealth Edition में डुअल चैनल ABS दिया गया है। डुअल चैनल ABS में आगे और पीछे दोनों पहियों के लिए ABS का सपोर्ट मिलता है।

इंजन और पावर

Hero Xtreme 125R Stealth Edition में इंजन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 124.7cc का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,250 RPM पर 11.4 BHP की अधिकतम पावर और 6,500 RPM पर 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story