Farah Khan Reaction: फेक है दिवाली पर फराह खान के घर में आग लगने की खबर, अब झूठी खबरें फैलाने वालों पर भड़कीं फिल्ममेकर

फेक है दिवाली पर फराह खान के घर में आग लगने की खबर, अब झूठी खबरें फैलाने वालों पर भड़कीं फिल्ममेकर
8 नवंबर को दिवाली के दिन एक पैपराजी पेज ने फिलममेकर फराह खान की मुंबई वाली बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी फैंस काफी परेशान हो गए थे और जानना चाहते थे कि अब फराह कैसी हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 8 नवंबर को दिवाली के दिन एक पैपराजी पेज ने फिलममेकर फराह खान की मुंबई वाली बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी फैंस काफी परेशान हो गए थे और जानना चाहते थे कि अब फराह कैसी हैं। हालांकि, अब फिल्ममेकर ने इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है और इसे फेक न्यूज बताया है। उन्होंने गलत जानकारी शेयर करने के लिए मीडिया पोर्टल को फटकार लगाई है। साथ ही उन्होंने ऐसी झूठी खबरें न फैलाने और जिम्मेदारी से काम करने की अपील की है।

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर उस पोस्ट को रीशेयर करते हुए सफाई दी कि वीडियो में दिख रही बिल्डिंग उनकी नहीं है.उन्होंने लिखा, 'ऑनलाइन पोर्टल्स, कृपया जिम्मेदार बनें! ये एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग है सिर्फ क्लिकबेट खबरें ही सब कुछ नहीं होतीं!' फराह खान की सफाई के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। उन्हें पता चला कि फराह और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है बता दें कि फराह खान मुंबई के लोखंडवाला स्थित ओबेरॉय स्काई हाइट्स में रहती हैं।


दिलीप से अनबन को लेकर भी थी चर्चा में

हाल ही में फराह खान उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उनका अपने कुक दिलीप के साथ बहस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिलीप कहते सुनाई दिए, 'मैंने कितनी बार आपको बोला है।' इस पर फराह जवाब देती हैं, 'तू मुझे समझाएगा?' इसी दौरान कैमरा देखकर फराह ने वीडियो बनाने वालों को रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा। अब फराह ने इस वायरल वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से उनकी और दिलीप की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। फराह ने लिखा, 'दोस्तों, कृपया दिलीप और मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी बात समझें।


Created On :  

Tags

Next Story