Lock Upp 2: फराह खान ने शो ‘लॉकअप 2’ के कंटेस्टेंट को दी पार्टी, हर्षद चोपड़ा से लेकर विनर श्रेया कालरा तक ने की शिरकत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे थे। बीती रात शो का फिनाले था जिसमें श्रेया कालरा ने शो की ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की। अब शो खत्म हो चुका ऐसे में इस शो के सभी प्रतियोगियों और अपने करीबी दोस्तों को फराह खान ने एक शानदार पार्टी दी है। इस पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। जिसमें शो के तमाम सेलेब्स नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -गुलशन बावरा रंगीन शर्ट और बिखरे बाल देख फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा 'बावरा', ऐसे बने हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार
हर्षद चोपड़ा से लेकर शिवांगी जोशी तक पार्टी में शामिल हुए
फराह खान की पार्टी में शो ‘लॉकअप 2’ के सभी कंटेस्टेंट शामिल हुए। इस लिस्ट में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, अपूर्वा मुखीजा जैसे कई सेलेब्स शामिल थे। वहीं बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स पार्टी में नजर आए, इसमें एकता कपूर, अर्जुन कपूर, गोविंदा का बेटा यश, मौनी रॉय और सनी लियोनी और उनके हसबैंड शामिल थे।
यह भी पढ़े -नेटफ्लिक्स सह-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात पर बोले पीएम मोदी, 'भारत वैश्विक कंटेंट हब बनने की क्षमता रखता है'
विनर श्रेया कालरा पार्टी में किया डांस
शो ‘लॉकअप 2’ की विनर श्रेया कालरा बनीं। वह पार्टी में खूब डांस करती नजर आईं। विनर बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। पार्टी में शो के होस्ट और अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे थे। फराह की पार्टी में सभी मस्ती में झूमते दिखे।
Created On :  
