Ramayana Box office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने ओपनिंग वीकेंड में बनाया साल का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए है। इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला और इसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म रिलीज के बाद से ही कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रही है। वहीं फिल्म के मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब 'रामायण' ने चौथे दिन यानी रविवार को बंपर कमाई की है। इसे दिवाली के वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। इसने एक बार फिर से एक दिन में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
'रामायण' का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'रामायण' को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा स्टार्ट मिला था। खबरों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन इसकी कमाई में 25.9% की गिरावट दर्ज की गई और इसने 48.05 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि तीसरे दिन पहले शनिवार को इसकी कमाई में 45.3% की उछाल आई और इसने 69.80 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद इसका नेट कलेक्शन महज तीन दिनों में 182.70 करोड़ हो गया था। अभी 'रामायण' का पहला पार्ट रिलीज किया गया है और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़े -संजय गुप्ता के निधन से सिनेमा जगत में शोक, रितेश और ऋतिक हुए भावुक, कहा- तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून, बिताया पल याद आता रहेगा
'रामायण' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओनपर
इसी के साथ ही 'रामायण' ने ओपनिंग वीकेंड में कमाल कर दिया है। ये 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओनपर बन चुकी है। इसने 'दृश्यम 3' और 'बॉर्डर 2' जैसी टॉप 8 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। देखिए 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट वीकेंड ओपनर-
1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. रामायण- 219.70 (4 दिन)
3. दृश्यम 3- 174.5 करोड़
4. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
5. टॉक्सिक (हिंदी)- 124.5 करोड़ (5 दिन)
यह भी पढ़े -बड़ी उम्मीदें, ठंडा कारोबार! बॉक्स ऑफिस पर पस्त रहा अक्टूबर, दो फिल्मों के भरोसे बची महीने की लाज
6. मिर्जापुर द मूवी- 97.69 करोड़
7. आवारापन 2- 84.31 करोड़
8. धमाल 4- 67.21 करोड़
9. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
10. भूत बंगला- 65.65 करोड़
Created On :  

