Kareena Kapoor Diwali Look: दिवाली पर करीना कपूर खान ने दिखाया नवाबी लुक, पगड़ी पर लगी कलगी में छिपा है ये बड़ा राज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करीना कपूर का फैशन और अदाओं के लिए हमेशा फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। करीना कपूर का कथिक दिवाली लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पूरी तरह नवाबी लुक में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में दिवाली के दौरान उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनी जिसमें वह पूरी तरह बेगम वाइब में दिखाई दीं। उन्होंने पति सैफ अली खान की खानदानी कलगी को भी अपने आउटफिट का हिस्सा बनाया।
बेबो के आउटफिट में पटौदी खानदान की झलक
दिवाली की रात बेबो ने शाही अंदाज का जलवा बिखेरा। एक ऑनलाइन फैशन समीक्षक डाइटसब्या ने करीना के दिवाली लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में वह फैशन डिजाइनर पुनीत बलना का डिजाइन किया गया कफ्तान पहने नजर आ रही हैं, जिस पर सिल्वर का बारीक काम किया गया है। उन्होंने इस आउटफिट को सैफ की कलगी (पगड़ी के आगे लगाया जाने वाला एक पारंपरिक ब्रोच ) से सजी पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया।
पुशतैनी है पगड़ी पर सजी कलगी
करीना कपूर की पगड़ी पर सजी यह कलगी काफी खास है। यह वेल्स के राजकुमार के पंखों के आकार में डिजाइन की गई है। खबरों के मुताबिक यह कलगी पटौदी परिवार की विरासत है। यह सैफ को उनकी दादी साजिदा सुल्तान से मिली हो सकती है। क्योंकि उनके पिता सर हामिदुल्ला खान ने 1921 से 1922 तक वेल्स के राजकुमार रहे सम्राट एडवर्ड अष्टम के मानद सहायक सचिव के रूप में कार्य किया था।
फैमली के साथ मनाई दिवाली
करीना कपूर ने दिवाली पर अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय, जाना कहां? सभी को दीवाली की शुभकामनाएं। अपने माता-पिता से प्यार करना ही सबकुछ है।'
यह भी पढ़े -संजय गुप्ता के निधन से सिनेमा जगत में शोक, रितेश और ऋतिक हुए भावुक, कहा- तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून, बिताया पल याद आता रहेगा
करीना कपूर वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो करीना हाल ही में इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा 'दायरा' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आईं। इस फिल्म में करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अधिकारियों के किरदार में हैं। दोनों किशोर अपराध की अंधेरी और दुनिया से निपटते हुए एक-दूसरे के आमने-सामने आते हैं।
Created On :  

