Diljit Dosanjh Indore Concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ ने छप्पन पहुंचकर फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर की खास तस्वीरें, पूछा ये सवाल

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने छप्पन पहुंचकर फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर की खास तस्वीरें, पूछा ये सवाल
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं। दिलजीत दोसांझ ने 30 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक ग्रैंड ओपनिंग शो के साथ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत की।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं। दिलजीत दोसांझ ने 30 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक ग्रैंड ओपनिंग शो के साथ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत की। अब उनका अगला शो इंदौर में होने वाला है। और सिंगर इंदौर पहुंच गए है और वहां से एक पोस्टर शेयर किया है।

दिलजीत ने शेयर की खास पोस्ट

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर में अपना ऑरा टूर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले दिलजीत ने एक खास पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इंदौर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दिलजीत तस्वीरों में इंदौर के छप्पन इलाके में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वे पोहे की दुकान के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं आखिरी फोटो में एक लड़की 'पंजाबी इंदौर आ गए ओए' का पोस्टर थामे नजर आ रही है। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'इंदौर रेडी?' तस्वीरों से साफ है कि सिंगर अपने अगले शो के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

खबरों के मुताबिक, उनके आने वाले कॉन्सर्ट की जांच हो रही है। कुछ सख्त नियम तय किए गए हैं। चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धरेनवर की शिकायत के बाद खबर है कि महिला और बाल विकास विभाग के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं कि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने न बजाए जाएं, जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। निर्देशों में खास तौर पर शराब और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों से बचने के लिए कहा गया है।

दिलजीत के टूर के बारे में?

अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होना है। इसके बाद वह 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे। चंडीगढ़ में भी उनके कॉन्सर्ट की घोषणा की गई है, लेकिन इसकी तारीख और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Created On :  

Tags

Next Story