भोपाल न्यूज: दिलजीत दोसांझ के शो से पहले बम की धमकी, महापौर कार्यालय सहित 3 स्कूलों को आया मेल, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर में एक कार्यक्रम होना है। प्रोग्राम से पहले बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। मेल में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर बम धमाके की धमकी दी गई है। बम की धमकी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम को सक्रिय कर दिया है। स्कूलों में बीडीएस की टीम ने जांच की है, वहीं क्राइम ब्रांच ने ई-मेल को तकनीकी जांच में लिया है।
15 वनंबर के दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को लेकर इंदौर पुलिस ने कहा कि यह धमकी भरा मेल तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को पंजाबी भाषा में आया है। धमकी की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत मौके पर पहुंच कर बीडीएस टीम से जांच कराई गई। वहीं, धमकी मेल भेजने वाले युवक की पहचान जुटई जा रही है।
ई-मेल भेजने वाले युवक ने खुद को खालिस्तानी नेशनल आर्मी का युवक बताया है। जानकारी के अनुसार यह धमकी भरे मेल को भेजने वाले युवक ने अपना नाम रुखन शाहवाला, इंजीनियर गुरानाख सिंह, डॉ. गुरनिरवेर सिंह और बब्बर खालसा (परमार-कनाड़) के प्रोफेसर गुरकाल सिंह पीएचडी बताया हैं। ई-मेल में इंदौर शो के दौरान ब्लास्ट करने की धमी दी गई है।
Created On :  
