MP News: भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक ही घर में पांच लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। परिवार के एक सदस्य का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला सामूहिक आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण अथवा हत्या की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू की लाश थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली है। सूत्रों की माने तो पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 35 वर्षीय नरेंद्र साहू ने अपने दो बच्चों ,पत्नी और बुजुर्ग की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की है। मृतकों में नरेंद्र साहू की 50 वर्षीय मां सरस्वती साहू , 29 वर्षीय पत्नी सोमलता साहू , 10 वर्षीय बेटी कृति साहू और 6 वर्षीय बेटा खुश साहू शामिल हैं।
Created On :  
