MP News: NFIR ने प्रस्तुत किया ओरल एविडेंस, भोपाल के अशोक शर्मा ने 8वें वेतन आयोग के समक्ष रखा रेल कर्मचारियों का पक्ष

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को NFIR की ओर से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष ओरल एविडेंस प्रस्तुत किया गया। इस दौरान भोपाल के अशोक शर्मा, महामंत्री WCRMS ने रेल कर्मचारियों का पक्ष प्रभावी ढंग से रखते हुए कर्मचारियों के वेतन, भत्तों, पदोन्नति एवं पेंशन से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को आयोग के समक्ष उठाया।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोपा 'संकल्प वृक्ष', कहा- 'हमारी विशेषता है अनेकता में एकता'
प्रमुख मांगों में ₹69,000 न्यूनतम मूल वेतन, 3.833 फिटमेंट फैक्टर, वार्षिक वेतन वृद्धि 3% से बढ़ाकर 6%, सेवाकाल में न्यूनतम 5 पदोन्नतियां, 25% DA का मूल वेतन में विलय तथा भत्तों एवं पेंशन प्रणाली में सुधार शामिल हैं।
यह भी पढ़े -राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप पुरी आज भरेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सहित प्रदेश नेतृत्व रहेंगे मौजूद
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ भोपाल ने इस महत्वपूर्ण पहल का स्वागत करते हुए कहा कि NFIR के महासचिव डॉ. एम. राघवैय्या एवं संघ महामंत्री श्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में रेलकर्मियों के अधिकारों और हितों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाई जा रही है।
Created On :  

