MP News: देवास में खाकी पर हमला! अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत

देवास में खाकी पर हमला! अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत
देवास के खातेगांव में अवैध शराब की जांच कर रहे TI दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सरकार को घेरा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। खातेगांव में अवैध शराब पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश की। आरोप है कि उसने खातेगांव के थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को ट्रक से कुचल दिया। इस हादसे में टीआई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में दुख का माहौल है। वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं।

शराब पकड़ने के लिए हाईवे पर कर रहे थे जांच

जानकारी के मुताबिक, खातेगांव के टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी अपनी पुलिस टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को अवैध शराब ले जाने वाले ट्रक की तलाश थी। इसी दौरान एक ट्रक वहां पहुंचा। आरोप है कि चालक ने पुलिस को देखकर रुकने के बजाय ट्रक आगे बढ़ा दिया और टीआई को कुचल दिया। इस घटना में उनकी जान चली गई।

घटना पर अरुण यादव ने सरकार को घेरा

इस घटना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि माफिया का दबदबा बढ़ रहा है। अरुण यादव ने टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के लिए दुख जताया। उन्होंने कहा कि जब पुलिस के अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी?

'प्रदेश में सरकार है या माफियाराज..?'

अरुण यादव ने सरकार से इस घटना पर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया खुलेआम काम कर रहे हैं और सरकार चुप बैठी है।

यह भी पढ़े -सपा चीफ अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान पर किया पलटवार, वोटर्स को डराने का लगाया आरोप

Created On :  

Tags

Next Story