MP News: भोपाल में कर्ज के बोझ तले दबे कैटरिंग कारोबारी पर परिवार की हत्या का शक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या एवं युवक ही मौत के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कैटरिंग का कारोबार करने वाले नरेंद्र साहू का रेस्टोरेंट कुछ समय पहले बंद हो गया था। बताया जा रहा है कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और पिछले करीब 15 दिनों से परिवार भी परेशान था।
यह भी पढ़े -NFIR ने प्रस्तुत किया ओरल एविडेंस, भोपाल के अशोक शर्मा ने 8वें वेतन आयोग के समक्ष रखा रेल कर्मचारियों का पक्ष
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, परिवार के सदस्यों की गले पर चाकू से वार कर हत्या की गई। इसके बाद नरेंद्र साहू का शव घर से करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला। सुबह पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान के बाद पुलिस मालीखेड़ी स्थित उसके किराए के मकान पहुंची, जहां परिवार के अन्य सदस्यों के शव मिले।
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि नरेंद्र साहू ने ही परिवार के लोगों की हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या की। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़े -भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
परिजनों के मुताबिक, नरेंद्र ने किसी से पैसे उधार लिए थे। क्या वह कर्ज वसूली करने वालों से परेशान था या उसे किसी ने धमकी दी थी? पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जाने बाकी है।
Created On :  

