सिंहस्थ-2028: उज्जैन के पड़ोसी जिलों और धार्मिक स्थलों पर 24 करोड़ से 12 नए आधुनिक फायर स्टेशन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग मप्र ने केद्र को 12 नए फायर स्टेशन बनाने का रिवाइज्ड प्रस्ताव भेजा है। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को देखते हुए यह प्रस्ताव बनाया गया है। उज्जैन, कटनी सहित उज्जैन के आस-पास जिलों में ये फायर स्टेशन बनेंगे। 15वें वित्त आयोग के तहत केंद्र से मिलने वाली राशि में 12 नए फायर स्टेशन के लिए रिवाईज्ड प्रस्ताव सिंहस्थ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। केंद्र की मंजूरी के बाद इसमें कार्य शुरू होगा।
अधिकारियों ने बताया कि 12 नए फायर स्टेशन को बनाने में करीब 24 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। एक फायर स्टेशन के लिए 2 करोड़ की राशि लगेगी। ये फायर स्टेशन आधुनिक और आग पर काबू पाने वाले सभी उपकरणों से लैस होंगे। इससे पहले मप्र में 36 फायर स्टेशन बनाने का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। 12 और नए फायर स्टेशनों के जुड़ने से प्रदेश में कुल 48 आधुनिक फायर स्टेशन हो जाएंगे। इन फायर स्टेशनों में अत्याधुनिक उपकरण और नई फायर गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इन फायर स्टेशनों को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिससे आग लगने पर तुरंत निगरानी के साथ रेस्क्यू किया जा सके। धार्मिक क्षेत्रों को ध्यान में रखकर नए स्टेशन बनाने की योजना है।
यह भी पढ़े -CM मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियां परखीं, बोले- भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित होगा आयोजन
कहां बनेंगे फायर स्टेशन?
सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव में उज्जैन के आस-पास के जिलों को कवर किया जा रहा। 12 नए फायर स्टेशन में से 11 उज्जैन और उसके आसपास के जिलों के निकायों में बनाए जाएंगे। इनमें बदनावर, ओरछा, बुरहानपुर, सेंसर, नलखेड़ा, आष्टा, विदिशा शामिल है। बताया गया कि उज्जैन में एक और फायर स्टेशन बनाया जाएगा। इसके साथ ही कटनी और भोपाल में भी नए स्टेशन के लिए प्रस्ताव भेजा है। हालांकि उज्जैन में फायर स्टेशन की जमीन को लेकर संशय बना हुआ है।
यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार- CM डॉ. मोहन यादव
क्या होंगी सुविधाएं?
हर फायर स्टेशन लगभग 2 एकड़ जमीन में बनेगा। जिला प्रशासन जमीन की व्यवस्था करेगा। अधिकारियों ने बताया कि अगर दो एकड़ से कम भी जमीन रहेगी तो भी जरूरत के हिसाब से फायर स्टेशन बनाया जा सकता है। एक स्टेशन पर 2 फायर टेंडर( दमकल गाड़ियां। रहेंगी। एक बड़ी और एक छोटी फायर टेंडर की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इन फायर स्टेशनों में ट्रेनिंग सेंटर, डोरमेट्री, ट्रेनिंग ग्राउंड की उपलब्धता होगी। पूर्व में मिली अनुमति के अनुसार शासन ने 7 करोड़ के टेंडर कर दिए है, इनमें 3 मिनी फायर टेंडर, 1 एडवांस मल्टीपरपस, 1 वाटर बाउसर के टेंडर शामिल है। इसी महीने इनके वर्क आर्डर जारी हो जाएंगे।
यह भी पढ़े -सिंहस्थ कुंभ के लिए ₹40 करोड़ का अत्याधुनिक अस्पताल!, नासिक-त्र्यंबकेश्वर में करोड़ों श्रद्धालुओं की सेहत की तैयारी
Created On :  
