Pawan Kalyan Divorce: जानें कौन हैं पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात, कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

जानें कौन हैं पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला? फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात, कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला शादी के 13 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने सोमवार को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस फैसले की जानकारी दी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला शादी के 13 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने सोमवार को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। दोनों ने 12 साल पुरानी शादी खत्म करने का फैसला लिया है। बता दें कि अन्ना, कल्याण की तीसरी पत्नी हैं। उनकी पार्टी, जन सेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक सहयोगी है।

कौन हैं अन्ना कोनिडेला?

अन्ना कोनिडेला का असली नाम अन्ना लेझनेवा है। वह रूस की रहने वाली हैं। अन्ना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और एक्टिंग से की थी। हालांकि, पवन कल्याण से शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और ज्यादातर समय परिवार और निजी जिंदगी पर ध्यान दिया। अन्ना की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने जुलाई 2024 में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर से मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) की डिग्री हासिल की थी। उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी में पवन कल्याण भी शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं। अन्ना के सिंगापुर और रूस में हॉस्पिटैलिटी यानी होटल कारोबार से भी संबंध हैं। वह कई भाषाएं बोल सकती हैं, जिनमें अंग्रेजी, रूसी, हिंदी, फ्रेंच, तेलुगु और मंदारिन शामिल हैं।

क्या थी अलग होने की वजह?

इस बयान में ये वजह नहीं बताई गई है कि दोनों के अलग होने की क्या वजह है। इसमें तलाक की प्रक्रिया या बच्चों की कस्टडी को लेकर कोई बात कही गई है। पवन कल्याण ने इससे पहले 1997 में नंदिनी से शादी की थी। बाद में अभिनेत्री-मॉडल रेणु देसाई से भी शादी की थी, लेकिन ये दोनों शादियां ज्यादा लंबी नहीं चलीं।

जानें पोस्ट में क्या कुछ कहा

जॉइंट स्टेटमेंट में पवन कल्याण और अन्ना ने कहा, 'अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के जिम्मेदार माता-पिता बने रहेंगे। हमारे बच्चों की खुशी और उनकी भलाई हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।' दोनों ने आगे कहा कि जिंदगी के इस निजी बदलाव के दौरान उन्हें लोगों की समझदारी, संवेदनशीलता और प्राइवेसी का सम्मान चाहिए। साथ ही, उन्होंने इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। वहीं, अलग होने की घोषणा करने के बाद अन्ना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।

Created On :  

Tags

Next Story