Tiger Shroff Firing Case: टाइगर पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस की एक्टर्स को सलाह कहा- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीते दिनों अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस लगातार बॉलीवुड अभिनेताओं की सुरक्षा में लगी हुई है। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले के बाद पुलिस की गई जांच के दौरान कई सेलिब्रिटी के घर के बाहर हुई रेकी की जानकारी सामने आई थी। वहीं टाइगर पर हमले के बाद एक्टर आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन को भी धमकियां मिली जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सितारों को बड़ी हिदायत दी है। पुलिस ने सभी अभिनेताओं को कहा कि सार्वजनिक ठिकानों पर फैंस के बीच जाने से बचें।
यह भी पढ़े -टाइगर पर हमले से पहले अनिल पंडित ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने की कर रखी थी पूरी तैयारी
मुंबई पुलिस की एक्टर्स को एडवाइजरी
आपको बता दें कि अब तक कई अभिनेताओं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। खबरों के मुताबिक अभिनेताओं के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐतियातन इस तरह की हिदायत दी गई है। यहां तक की अनजान भीड़ में खड़े होकर सेल्फी ना लेने की भी सलाह दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि सितारे ऐसे इवेंट में भी ना जाएं जहाँ उन्हें दिक्कत होने की आशंका हो सकती है।
सेलेब्स की रेकी की जानकारी आई थी सामने
बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया था कि उनका निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे बल्कि वे बॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन उनकी टाइट सिक्योरिटी की वजह से उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि टाइगर श्रॉफ ईजी टारगेट लगे थे।
यह भी पढ़े -टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाईं, गिरफ्तार किए गए हैं 11 आरोपी
जुहू में हुई थी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
टाइगर श्रॉफ से जुड़े इस मामले में गोलीबारी की घटना 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। उस समय बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक्टर की कार पर कई गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर श्रॉफ को चोट नहीं आई थी, लेकिन गोली लगने से उनके ड्राइवर और वहां से गुजर रहा एक राहगीर घायल हो गया था। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
Created On :  
