Ramayana Box Office Collection Day 5: 'रामायण' ने मंडे टेस्ट किया पास, 5वें दिन 300 करोड़ के पार हुई रणबीर की फिल्म, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए है। इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला और इसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म रिलीज के बाद से ही कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रही है। दिवाली का जश्न खत्म होने के बाद तो 'रामायण' ने कमाल ही कर दिया और फर्स्ट मंडे टेस्ट में न केवल टॉप किया बल्कि ऐतिहासिक कमाई भी की। चलिए यहां जानते हैं कि 'रामायण' ने रिलीज के 5वें दिन कितना कारोबार किया है?
यह भी पढ़े -हत्या की जांच में हस्तक्षेप से इनकार, रामायण की पाइरेसी पर 3 घंटे में कार्रवाई और 54 वर्षीय महिला को सरोगेसी की अनुमति
'रामायण' ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' ने सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दस्तक दी थी. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था जिसे देखते हुए लग रहा था कि ये 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करेगी। हालांकि पहले दिन तो ये ऐसा नहीं कर सकी लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की देखते ही देखते इसने रिलीज के महज पांच दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। खबरों के मुताबिक 'रामायण' ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले सोमवार को 107.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं इस फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़, दूसरे दिन 48.05 करोड़, तीसरे दिन 69.80 करोड़ और चौथे दिन 56.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 346.35 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढ़े -'रामायण' ने तोड़ा रणबीर की 'एनिमल' और यश की 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, पहले दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
'रामायण' बनी 2026 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म
'रामायण' ने रिलीज के 5वें दिन न केवल बंपर कमाई की है बल्कि इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। बता दें कि ये फिल्म रिलीज के महज 5 दिनों में साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री कर गई है। दरअसल इसने हनुमान अंश के 343.11 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है और इसी के साथ ये साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़े -सुपरस्टार बनकर भी खुद को चैलेंज कर रहे साउथ सुपरस्टार यश, फिल्म 'रामायण' में रावण बनकर दिखाया भौकाल
'रामायण' स्टार कास्ट
नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' और डीएनईजी और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से बनाई गई 'रामायण' दो पार्ट वाली फिल्म सीरीज का पहला हिस्सा है। इसस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
Created On :  
