Bigg Boss 20: स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच हुआ जमकर झगड़ा, धक्का देना स्काउट को पड़ा भारी, बिग बॉस ने सुनाई 4 कड़ी सजाएं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। रविवार को वीकएंड का वार बेहद ही खास रहा। सभी कंटेस्टेंट ने सलमान खान के साच दिवाली मनाई और दिवाली के कारण कोई भी कंटेस्टेंट घर के बेघर नहीं हुआ। अब इसी बीच कप्तानी टास्क के दौरान स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज के बाद मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसके बाद बिग बॉस को बीच में आकर टास्क रोकना पड़ा और बिग बॉस ने 4 कड़ी सजाएं सुनाई।
क्या है पूरा मामला?
'बिग बॉस' से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, कप्तानी टास्क के दूसरे राउंड में उदिति रोबोट चेयर पर बैठी थीं। इस राउंड में टीम-ए को उन्हें रुलाने की कोशिश करनी थी। उदिति को भावुक करने के लिए स्काउट ने उनकी फैमिली फोटो के एक कोने को हल्का सा जला दिया। इसी दौरान गुल्लू और यंग बार-बार स्काउट के काम के बीच में आकर कमेंट करने लगे। स्काउट ने दोनों को कई बार दूर रहने के लिए कहा, लेकिन यंग अपनी बातें कहने से पीछे नहीं हटे।
यह भी पढ़े -बिग बॉस के घर में मचा हंगामा, यंग और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई, फैंस कर रहे इस कंटेस्टेंट को बाहर करने की मांग
🚨BREAKING: SCOUT OP FACES 4 MAJOR PUNISHMENTS AFTER PHYSICAL FIGHT WITH YUNG DSA!
Bigg Boss takes STRICT action against Scout following the physical fight with Yung DSA!
Here are the 4 major punishments announced:
• Nominated for the ENTIRE SEASON!
• No more Captaincy opportunities!
• No special powers going forward!
• Can be EVICTED at ANY TIME!
Bigg Boss has made his stand clear! But can Scout survive this massive setback?
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 9, 2026
स्काउटओपी ने यंग को दिया जोरदार धक्का
टास्क के दौरान शुरू हुई बहस जल्द ही बड़े झगड़े में बदल गई. स्काउट और यंग एक-दूसरे को गालियां देने लगे। इसी बीच गुस्से में स्काउट ने यंग को जोर से धक्का दे दिया। इस घटना से यंग काफी नाराज हो गए और उन्होंने साफ कह दिया, 'अब दोस्ती खत्म।' दोनों के बीच बढ़ते झगड़े को देखते हुए बिग बॉस ने तुरंत टास्क रोक दिया। इसके बाद बिग बॉस ने दोनों को एक-दूसरे से दूर रहने का आदेश दिया। स्काउट को बेडरूम एरिया में और यंग को गार्डन एरिया में रहने के लिए कहा गया, ताकि मामला और न बढ़े।
यह भी पढ़े -रोहित शेट्टी के वीकेंड का वार के बाद मचा बवाल, लव गिल के सपोर्ट में उतरे फैंस, स्काउट पर निकाला गुस्सा
स्काउट पर बिग बॉस का बड़ा एक्शन, मिलीं 4 कड़ी सजाएं
जब बाद में मामला शांत हुआ तो बिग बॉस ने स्काउट के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें चार बड़ी सजाएं दी हैं। अब स्काउट पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट रहेंगे और उन्हें आगे किसी भी कप्तानी टास्क में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें शो में मिलने वाली कोई भी स्पेशल पावर नहीं दी जाएगी इतना ही नहीं, बिग बॉस उन्हें किसी भी समय घर से बेघर कर सकते हैं।
Created On :  

