Ramayana Box Office: बॉक्स ऑफिस पर आया रामायण का तूफान, मंगलवार भी किया शानदार कलेक्शन, वर्ल्डवाइड आंकड़ा 800 करोड़ के पार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय सिनेमा में हर साल कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनात है। लेकिन कुछ ही ऐसी खास फिल्में होती है जो कमाई से हर किसी को हैरान कर देती है। इन दिनों नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' कुछ ऐसा ही कमाल दिखा रही है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए है। इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला और इसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने के लिए मिल रहा है। रिलीज के महज छह दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
यह भी पढ़े -'कर्मचारियों के आराम की व्यवस्था जरूरी', एयरपोर्ट, होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से सोनू सूद की अपील
कितना हुआ 'रामायण' का बिजनेस?
खबरों के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार यानी छठे दिन भारत में 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कमाई 440.45 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ, विदेशों से फिल्म ने अब तक 297 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
पहला दिन: 64.85 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 48.05 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 69.80 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 56.15 करोड़ रुपये
पांचवां दिन: 107 करोड़ रुपये
छठा दिन: 94 करोड़ रुपये
हिंदी में हुई सबसे ज्यादा कमाई
छठे दिन फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा। हिंदी में फिल्म ने 76 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, कन्नड़ में 7.75 करोड़, तेलुगु में 4 करोड़, तमिल में 3.60 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। देशभर में फिल्म के 24 हजार से ज्यादा शो चलाए गए।
नॉर्थ अमेरिका में भी बनाया रिकॉर्ड
'रामायण' ने विदेशी बाजारों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को नॉर्थ अमेरिका में 1.37 मिलियन डॉलर की कमाई की। इसके साथ ही यह किसी भारतीय फिल्म का नॉर्थ अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा फर्स्ट मंडे कलेक्शन बन गया है।
Created On :  


