Rohit Shetty Fake Account: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के नाम से वायरल हुआ फेक पोस्ट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के नाम से वायरल हुआ फेक पोस्ट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
रोहित शेट्टी के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। अब फिल्ममेकर ने इस पर सफाई देते हुए फैंस को अलर्ट किया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 'बिग बॉस 20' इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। कॉमेडियन गौरव गुप्ता हाल ही में 'बिग बॉस 20' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने स्काउटओपी और लव गिल समेत कई कंटेस्टेंट्स पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे। हालांकि, उनके कुछ जोक्स कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़े थे, जो उन्हें पसंद नहीं आए। स्काउट और लव ने इन कमेंट्स पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद रोहित शेट्टी के नाम से एक फेसबुक पोस्ट ऑनलाइन वायरल होने लगी। जिसमें रोहित गौरव को फटकार लगाते नजर आ रहे थे। अब रोहित शेट्टी ने खुद इस पोस्ट को फेक बताया है।

वायरल पोस्ट में क्या

इसमें कहा गया था कि लोगों को हंसाने के नाम पर किसी का अपमान या बेइज्जती नहीं करनी चाहिए। इस पोस्ट को गौरव की परफॉर्मेंस पर रोहित की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जाने लगा। अब रोहित शेट्टी ने खुद सामने आकर इस पर सफाई दी है और फैंस को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स से सावधान रहने की सलाह दी है।

रोहित शेट्टी ने फेक अकाउंट्स को लेकर दी सफाई

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर उनका कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं ह। फिल्ममेकर ने फैंस से अपील की कि उनके नाम से चल रहे किसी भी फर्जी अकाउंट पर भरोसा न करें और न ही वहां शेयर किए जा रहे पोस्ट को उनका बयान समझें।


रोहित ने अपने बयान में लिखा, 'मैं ये साफ करना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर मेरी एकमात्र आधिकारिक मौजूदगी इंस्टाग्राम पर है। मैं फेसबुक या एक्स पर नहीं हूं। इन प्लेटफॉर्म्स पर मेरे नाम से चल रहा कोई भी अकाउंट या प्रोफाइल फर्जी और बिना अनुमति के है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसे अकाउंट्स से जुड़ें नहीं और उनके जरिए शेयर किए गए किसी भी कंटेंट को मेरा बयान न समझें। आपकी समझ और लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

Created On :  

Tags

Next Story