Matrubhumi Trailer Reaction: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स, एक्टर की एक्टिंग और वीएफएक्स पर उठाए सवाल

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स, एक्टर की एक्टिंग और वीएफएक्स पर उठाए सवाल
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में जब उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ठीक ठाक देखने को मिलीं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में जब उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ठीक ठाक देखने को मिलीं। जहां कुछ लोगों ने फिल्म की तारीफ की, वहीं कई दर्शकों ने इसके मेकिंग से लेकर सलमान की एक्टिंग तक पर सवाल खड़े कर दिए। सबसे ज्यादा नाराजगी ट्रेलर की लंबाई को लेकर देखने को मिली। करीब चार मिनट के इस ट्रेलर को देखकर लोगों का कहना है कि मेकर्स ने फिल्म की कहानी का इतना कुछ दिखा दिया है कि अब सस्पेंस के लिए कुछ बचा ही नहीं है।

'मातृभूमि' के ट्रेलर पर शुरू हुई आलोचना

एक यूजर ने इसे 'क्रिंज' बताते हुए सलमान के एक्सप्रेशंस और डायलॉग बोलने के अंदाज पर सवाल उठाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने सलमान के करियर में आई गिरावट के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया और फिल्म के विजुअल्स की भी आलोचना की। एक दर्शक ने तो सलमान की तुलना तेलुगु अभिनेता बालैया से कर दी। वहीं, एक यूजर ने सवाल किया कि जब कई साल से उनकी कोई फिल्म उनके स्टारडम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है, तो आखिर वह अपनी विरासत को दांव पर क्यों लगा रहे हैं।

एआई और ग्रीन स्क्रीन के इस्तेमाल पर भी उठे सवाल

ट्रेलर देखने के बाद कुछ दर्शकों ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और मेकिंग को लेकर भी नाराजगी जताई। लोगों को इसमें एआई और ग्रीन स्क्रीन का इस्तेमाल खटक रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मातृभूमि का ट्रेलर देखकर समझ आता है कि एआई खतरनाक क्यों है। अब तो बस हो गया!'

चार मिनट के ट्रेलर ने खोल दी पूरी कहानी?

हालांकि, दर्शकों की सबसे बड़ी शिकायत ट्रेलर की लंबाई को लेकर रही। करीब चार मिनट के इस ट्रेलर को देखकर कई लोगों को लगा कि मेकर्स ने फिल्म की कहानी के अहम हिस्से पहले ही दिखा दिए हैं। किसी ने लिखा, 'पूरी फिल्म ही ट्रेलर में दिखा दी', तो किसी ने कहा कि फिल्म ही देख ली।' एक दर्शक ने तो यहां तक लिख दिया, 'पूरी फिल्म मैंने देख ली। अब सस्पेंस के लिए कुछ भी नहीं बचा।'

Created On :  

Tags

Next Story