Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए भाईजान, चित्रांगदा के अंदाज ने चौंकाया

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए भाईजान, चित्रांगदा के अंदाज ने चौंकाया
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। लंबे समय से फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा था और मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जा रहे थे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। लंबे समय से फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा था और मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जा रहे थे। खबरें थी फिल्म को सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस मिलने में दिक्कत हो रही है लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। वहीं मेकर्स ने फिल्म शानदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

ट्रेलर में क्या है खास?

लगभग साढ़े चार मिनट के ट्रेलर की शुरुआत चाइनीज सैनिकों को दिखाने से होती है। वह आपस में भारतीय सेना के बारे में बात करते हैं। इसके बाद ट्रेलर में भारतीय और चाइनीज सैनिकों को लड़ते हुए दिखाया जाता है। ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि कैसे सैनिक अपने परिवार से विदा लेकर बॉर्डर पर जाते हैं।

ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच भी तनातनी का माहौल बनता है। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि हमारी तरफ से एक भी गोली नहीं चलेगी। इसके बाद भारत और चीन के सैनिकों में जबरदस्त टकराव होता है ट्रेलर में सलमान खान एक्शन जबरदस्त अवतार में नजर आए हैं। चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान की पत्नी का रोल निभाया है। वह अभिनेता के साथ रोमांस करती हुई नजर आई हैं। झड़प के दौरान वह सलमान खान से लगातार जुड़ी रहती हैं। ट्रेलर के आखिर में दोनों देशों के सैनिकों को एक दूसरे का अभिवादन करते हुए दिखाया गया है।

बता दें कि, फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुए सैन्य टकराव की घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए सलमान खान ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कर्नल बी संतोष बाबू के किरदार में ढलने के लिए कठिन फिटनेस रूटीन अपनाया।

कब रिलीज होगी फिल्म?

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पहले इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। मगर वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी की वजह से इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया। वॉर ड्रामा में सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, अनूप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया और अभिलाष चौधरी जैसे कलाकार हैं। इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं और निर्माता सलमान खान हैं। यह फिल्म 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनाई गई है। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था। हालांकि, फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया।

Created On :  

Tags

Next Story