O Saathi Re Trailer: एक बार फिर लव स्टोरी से रुलाने आ रहे इम्तियाज अली, रिलीज हुआ सीरीज ओ साथी रे का रोमांटिक ट्रेलर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इम्तियाज अली की वेब सीरीज 'ओ साथी रे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरिज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल लीड रोल में नजर आएंगे। वेब सीरिज में इस बार एक लव स्टोरी का इमोशनल ड्रामा है। ट्रेलर रिलीज के बाद इम्तियाज की एक और शानदार लव स्टोरी एंगल को देखने के लिए ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही है। सीरिज का निर्देशन आरिफ अली ने किया है, वहीं इम्तियाज अली प्रोड्यूसर हैं। यह सीरीज दिसंबर में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
सीरिज में प्यार, अफेयर और तलाक तीनों
'ओ साथी रे' सुनते ही आपके मन में इसके आगे की लाइन "तेरे बिना भी क्या जीना ओ साथी रे....." याद आ गई होगी। यह रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी सीरीज है। हमेशा की तरह ही इम्तियाज अली ने कहानी को दर्शकों के लिए इंटरेस्टिंग रखा है। सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत शायराना अल्फाजों के साथ होती है। जिसमें सीरिज के पहले कुछ समय में रोशनी (अदिति राव) और करण (अविनाश) की शानदार मोहब्बत दिखाई जाती है। रोशनी को करण बेहद पसंद करता है। इजहार के बाद शादी और फिर कहानी तलाक तक भी जा पहुंचती है।
यह भी पढ़े -छोटे कारोबार और स्वतंत्र कारीगरों को पहचान दिला रहीं श्वेता त्रिपाठी, मुफ्त में कर रहीं क्रिएटिव कोलैबोरेशन
अदिति राव ने दिया प्यार में धोखा
लव स्टोरी और विलन दोनों बहुत कम साथ में देखने को मिलते हैं। सीरिज में रोशनी और करण की प्यार भरी दास्तां के बीच में एंट्री होती है प्रद्युम्न (अर्जुन रामपाल) की। रोशनी को प्रद्युम्न में एक अट्रैक्शन दिखता है और वह खिंची चली जाती है। प्रद्युम्न के साथ होने के बाद भी उसे करण से कोई दिक्कत नहीं होती है। प्यार को लेकर रोशनी का किरदार आपको कई बार पूरी तरह कंफ्यूज दिखेगा। करण को भी धोखे का पता चल जाता है और वह बुरा फील करता है। प्रद्युम्न कहता है कि तुम्हारा जो मन हो वो करो, तो वह उसके साथ भी रहना पसंद करती है।
कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?
'ओ साथी रे' में प्यार और अट्रैक्शन की बहुत छोटी लकीर को बेहतर तरीके से दिखाया गया है। करण रोशनी को प्यार करता है। रोशनी प्रद्युम्न में सुकून खोजती है। बात रोशनी और करण के तलाक तक आ जाती है। दोनों ट्रेलर के आखिर में कोर्ट पहुंचते हैं। यह सीरीज 04 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरिज एक म्यूजिकल लव स्टोरी सीरीज है। सीरीज का निर्माण इम्तियाज अली ने अपने प्रोडक्शन विंडो सीट फिल्म्स के जरिए किया है। इसके निर्देशन की कमान आरिफ अली ने संभाली है।
Created On :  

